नयी दिल्ली , फरवरी 02 -- कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार डोकलाम में जुड़े सत्य के खुलासे से बहुत डरी हुई है और अब वह लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को नियम और प्रक्रियाओं का हवाला देकर रोक रही है।
कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि यह सरकार अपनी अक्षमता के सत्य के सामने आने से इतनी डरी हुई है कि इसने विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने से रोकने के लिए अपने सबसे वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों का समूह बनाकर तैनात कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित