राजनांदगांव , मार्च 12 -- छत्तीसगढ़ में एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना डोंगरगांव अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक विभागीय पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विभाग द्वारा आज जारी सूचना के अनुसार आंगनबाड़ी केन्द्र भटगुना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन पद, आसरा में सहायिका के छह पद तथा भोथली में सहायिका के एक पद के लिए 20 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केन्द्र अरसीटोला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो पदों के लिए 27 मार्च तक आवेदन किए जा सकते हैं।

भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक दिशा-निर्देश कार्यालय एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना डोंगरगांव से प्राप्त किए जा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित