पुणे , अप्रैल 05 -- रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने पुणे के प्रमुख बहुजन नेता और पूर्व पार्षद डॉ. हुलगेश चलवादी को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
इसकी घोषणा रविवार को यहाँ 'रेजीडेंसी क्लब' में आयोजित पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान की गई।
डॉ. चलवादी के मजबूत संगठनात्मक कौशल, सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्रों में उनके व्यापक अनुभव और बहुजन आंदोलन में उनकी सक्रिय भागीदारी को देखते हुए आठवले ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
गौरतलब है कि डॉ. चलवादी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता रहे हैं और वह पिछले महीने ही आरपीआई (ए) में शामिल हुए थे। उनके पास सामाजिक और राजनीतिक कार्य का लगभग तीन दशकों का लंबा अनुभव है।
अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए डॉ. चलवादी ने कहा कि श्री आठवले ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित