जम्मू , मार्च 29 -- केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी की जीत पर बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
डॉ. सिंह ने सोशल मीडिया एस पर लिखा, "रणजी ट्रॉफी में ऐतिहासिक जीत हासिल करने पर जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम को बधाई देने के लिए श्री मोदी जी का धन्यवाद।" उन्होंने लिखा, "आपके प्रोत्साहन भरे शब्द युवाओं का मनोबल बढ़ाने और इस सीमावर्ती क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में बहुत मददगार साबित होंगे।"गौरतलब है कि श्री मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम को पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने के लिए सराहा। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा और नए तेज़ गेंदबाज़ आकिब नबी का भी विशेष रूप से ज़िक्र किया, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी सीज़न में 60 विकेट लिए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित