नयी दिल्ली , दिसंबर 27 -- कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था, 'कांग्रेस कार्य समिति' की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को यहाँ पार्टी मुख्यालय 'इंदिरा भवन' पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद शुरु हुई।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में शुरु हुई बैठक से पहले कार्य समिति के सदस्यों ने डॉ. सिंह की पहली पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। बैठक में सबसे पहले मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित