श्रीगंगानगर , दिसम्बर 18 -- राजस्थान के प्रसिद्ध हस्तरेखा विशेषज्ञ डॉ. ब्रह्म भाटिया को हस्तरेखा विज्ञान के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट योगदान के लिए 'यूनिवर्सल एक्सीलेंस इन ऑकल्ट साइंस अवार्ड' से सम्मानित किया जायेगा।

डॉ. भाटिया ने गुरुवार को यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह उनका 11वां प्रमुख अवार्ड होगा, जो ग्लोब ईगल यूनिवर्सिटी, कैलिफोर्निया (अमेरिका) और यूनियन इम्युनिटी एंड पीस फाउंडेशन, मध्य प्रदेश की ओर से संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा। इस सम्मान को 'यूनिवर्सल एक्सीलेंस इन ऑकल्ट साइंस अवार्ड' के नाम से जाना जाता है, जो उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण से किए गए शोध और योगदान को मान्यता देता है।

उन्होंने बताया कि समारोह का आयोजन 27 दिसम्बर को जबलपुर के होटल गुलज़ार, मदनमहल में होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एम्बेसडर डॉ. केतन तिलसानिया, प्रो. एन. महेशचंद्र भारद्वाज और प्रसिद्ध ज्योतिष लेखक उपस्थित रहेंगे।

डाॅ भाटिया ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से हस्तरेखा विज्ञान और ज्योतिष विज्ञान के क्षेत्र में वैज्ञानिक पद्धति से कार्यरत हैं। उन्होंने हस्तरेखा विज्ञान और ज्योतिष विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है, जिसमें उन्हें गोल्ड मेडल से नवाजा गया था। उनकी यात्रा में अब तक देश-विदेश से 10 से अधिक प्रतिष्ठित अवार्ड शामिल हैं। पिछले वर्ष वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड' संस्था द्वारा एक विस्तृत सर्वेक्षण के बाद डॉ. भाटिया को हस्तरेखा और ज्योतिष विज्ञान में मास्टर की उपाधि प्रदान की गई थी। इस दौरान उनके द्वारा 13 हजार 786 हाथों का वाचन करने का विश्व रिकॉर्ड प्रमाणित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित