तिरुवनंतपुरम , अप्रैल 16 -- जीनोमिक्स और एकीकृत जीव विज्ञान संस्थान (आईजी आईबी) की मुख्य वैज्ञानिक डॉ. बीना पिल्लई ने गुरुवार को राजीव गांधी जैव प्रौद्योगिकी केंद्र (आरजीसीबी) के नए निदेशक के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।

केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा अनुमोदित यह नियुक्ति पांच साल के कार्यकाल के लिए है। डॉ. पिल्लई ने चंद्रभास नारायण का स्थान लिया है, जिनका कार्यकाल पिछले साल सितंबर में समाप्त हो गया था।

प्रतिष्ठित शोधकर्ता डॉ. पिल्लई ने आरएनए जीव विज्ञान और न्यूरोनल विकास के क्षेत्र में आईजीआईबी में प्रारंभिक विकास, न्यूरोजेनेसिस और मानवीय रोगों के लिए 'एमआई आरएनए' मार्करों की पहचान पर अग्रणी कार्य किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित