उदयपुर , मार्च 29 -- राजस्थान में उदयपुर के मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान की रविवार को यहां संपन्न हुई साधारण सभा की बैठक में डॉ. पृथ्वीराजसिंह बनेडिय़ा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।
शहर के चित्रकूटनगर स्थित मीरां मेदपाट भवन में मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान के केन्द्रीय अध्यक्ष बालूसिंह कानावत की अध्यक्षता में साधारण सभा बैठक आयोजित हुई।आमसभा के उपरांत सभा के उदयपुर शहर, गिर्वा और बडग़ांव तहसील इकाइयों के चुनाव में निर्विरोध सर्वसम्मति से निर्वाचित प्रत्याशियों की घोषणा की गई।
इसमें उदयपुर शहर से डॉ. पृथ्वीराजसिंह बनेडिय़ा अध्यक्ष चुने गए। साथ ही चंद्रवीरसिंह बोरज उपाध्यक्ष, भवानीसिंह डाबला मंत्री, बलवीरसिंह कुंचोली संयुक्त सचिव, शंभूसिंह सवीना कोषाध्यक्ष चुने गए। सभी का चयन सर्वसम्मति से निर्विरोध हुआ।
इस अवसर पर डॉ.बनेडिय़ा ने आगामी प्रताप जयंती समारोह को भव्य बनाने, समाज के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करवाने, निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था करवाने, समाज उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित करवाने की बात कही।
डॉ. बनेडिय़ा ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उनके सम्मान को लेकर भी संगठन काम करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित