पटना , जनवरी 22 -- बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने प्रदेशवासियों को प्रकृति के नव उल्लास के उद्घोषक पर्व "बसंत पंचमी" की शुभकामनायें दी।
डॉ. प्रेम कुमार ने प्रदेशवासियों को "बसंत पंचमी" की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा विद्यादायिनी, ज्ञान,संगीत एवं कला की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती सभी के जीवन को विद्या, बुद्धि,ज्ञान और समृद्धि के प्रकाश से आलोकित करें।
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि प्राचीन ग्रंथों में उल्लेखित बसंत पंचमी हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है और बसंत ऋतु के आगमन का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हिन्दू मान्यता के अनुसार मां वाग्देवी की आराधना से बुद्धि की निर्मलता एवं विद्या की प्राप्ति होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित