पटना , दिसंबर 02 -- हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्य्क्ष एवं बिहार के लघु जल संसाधन मंत्री संतोष सुमन ने मंगलवार को कहा कि डॉ. प्रेम कुमार के विधानसभा अध्य्क्ष पद पर आसीन होने से सदन का गौरव बढ़ा है।
श्री सुमन ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष के पद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गया शहर विधान सभा क्षेत्र से नवीं बार निर्वाचित डॉ. प्रेम कुमार के निर्विरोध आसीन होने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है।
श्री सुमन ने कहा है कि डॉ. कुमार एक कुशल और अनुभवी राजनेता हैं। उनके अध्यक्ष पद पर आसीन होने से सदन गौरवान्वित हुआ है। उम्मीद है कि उनके कुशल संचालन में सदन बिहार की जनता की आवाज बनेगी। उन्होंने कहा कि डॉ. कुमार विधि के ज्ञाता होने के साथ संसदीय मर्यादा और परंपरा के भी जानकर है। उनके आचरण एवं व्यवहार से सदन को नई गरिमा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित