भोपाल , अक्टूबर 3 -- मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व प्रमुख सचिव डॉ. श्री अवधेश प्रताप सिंह ने आज शुक्रवार को मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग, भोपाल में सदस्य पद का कार्यभार ग्रहण किया।

डॉ. सिंह 30 सितंबर 2025 को विधानसभा के प्रमुख सचिव पद से सेवानिवृत्त हो गए थे। जिसके बाद उन्हें प्रदेश सरकार ने मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग भोपाल में सदस्य के रूप में पदस्थापना दी है।

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग भोपाल में शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने पहुँचे डॉ. सिंह का स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोग के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी), उप सचिव, पुलिस अधीक्षक, वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारीगण तथा मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय, भोपाल के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. सिंह का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित