प्रयागराज, दिसंबर 03 -- त्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया माल्यार्पण किया। भारत के प्रथम राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती आज (3 दिसंबर) को बड़े धूमधाम से मनाई गई।
इस अवसर पर, स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुल भास्कर आश्रम स्थित उनकी प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद किया। डॉ राजेन्द्र प्रसाद सादगी और उनके उच्च विचारों को किया नमन किया।
डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर को बिहार के जीरादेई ग्राम में हुआ था। वह दो बार भारत के राष्ट्रपति रहे। उनकी सबसे बड़ी पहचान सत्ता की चकाचौंध से दूर उनकी अत्यंत सादगी थी। राष्ट्रपति पद से सेवानिवृत्त होने के बाद भी उनके पास अपना निजी मकान नहीं था। उन्होंने अपना शेष जीवन सदाकत आश्रम में बिताया, जो उनकी निस्वार्थ भावना को दर्शाता है।
डॉ राजेन्द्र प्रसाद के माल्यार्पण कार्यक्रम में उपस्थित रहे कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला, राजकुमार सिंह, राज बहादुर गुप्ता, राजकुमार त्रिपाठी, साहित लोगो ने मिलकर देश के पहले राष्ट्रपति के महान योगदान और सादगीपूर्ण जीवन को याद किया,और उनको नमन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित