हैदराबाद , जनवरी 31 -- तेलंगाना में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आरजीआईए) पर लगभग 9.5 करोड़ रुपये का 27.15 किलो गांजा जब्त किया और सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

हैदराबाद क्षेत्रीय इकाई के डीआरआई अधिकारियों ने खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए आरजीआईए के अराइवल विलेज में निगरानी रखी और उसने 30 जनवरी को सुबह करीब 1.15 बजे थाई एयरवेज की उड़ान टीजी-329 से बैंकॉक से आ रहे चार भारतीय अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को उनके तीन साथियों को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे प्रतिबंधित सामान का लेन-देन कर रहे थे।

अधिकारियों ने जांच करने पर ट्रॉली बैग के अंदर छिपाए गए हरे-भूरे रंग के पदार्थ वाले कई पैकेट बरामद किए। उसका 27.15 किलो वजन वाले इस पदार्थ का मादक पदार्थो का पता लगाने वाली किट से परीक्षण किया गया, जिसमें यह गांजा (मारिजुआना) पाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित