अलवर , दिसम्बर 30 -- राजस्थान में अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने डिलीवरी कर्मी से मोबाइल फोन छीनने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि 13 नवंबर को रिद्धि-सिद्धि कॉम्प्लेक्स के पास एक डिलीवरी कर्मी से दो युवकों ने मोबाइल फोन छीन लिया था और मौके से फरार हो गये थे। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि दूसरा आरोपी फरार था। लगातार प्रयासों के बाद फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपिल उर्फ रणथंबा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित