अलवर , दिसंबर 25 -- राजस्थान में अलवर के साइबर थाना पुलिस ने एक वृद्ध महिला को सात दिन तक डिजिटल अरेस्ट करके सवा करोड रुपए की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी के बैंक खाते में साइबर ठगी के साढ़े तीन लाख रुपए जमा हुए थे।
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने गुरुवार को बताया कि डिजिटल अरेस्ट करके धोखाधडी करने वाले गिरोह के एक आरोपी दिलीप सिंह गुर्जर ( 22 ) निवासी पीचूपाडा कलां, पुलिस थाना बांदीकुई जिला दौसा को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिलीप सिंह गुर्जर के बैंक खाते में धोखाधड़ी की राशि तीन लाख 50 हजार रुपये प्राप्त होने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित