पटना , जनवरी 31 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) सुप्रीमो और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को कहा कि बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के जीवन से सभी लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए।

रालोमो के प्रदेश कार्यालय में आज डॉ.श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गयी। इस अवसर पर श्री कुशवाहा ने कहा कि डॉ. श्री कृष्ण सिंह के जीवन से हम सबों को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया।

इस अवसर पर श्री कुशवाहा ने डॉ. श्री कृष्ण सिंह के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस समारोह में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चंद्रवंशी, प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल, खाद्य आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा, सुशील सिंह, रजनीश कुमार, कार्यालय सचिव अशोक कुशवाहा, रविश अन्ना, खुर्शीद अहमद, राजन कुमार स्वतंत्र, अंजली कुशवाहा, रियाजुद्दीन बख्खो, मुन्ना चौधरी निषाद, मोहन यादव समेत सैकड़ों नेताओं ने पुष्प अर्पित कर डॉ. श्री कृष्ण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित