लखनऊ , अप्रैल 6 -- हाइपरलोकल फुलफिलमेंट और लास्ट-माइल लॉजिस्टिक्स स्टार्टअप डाकिट टेक्नोलॉजिस ने लखनऊ में अपना अत्याधुनिक वेयरहाउस लॉन्च किया है। यह कंपनी का टियर-II शहर में पहला फुलफिलमेंट सेंटर है, जिससे उत्तर प्रदेश के एमएसएमई और एसएमई विक्रेताओं को तेज डिलीवरी की सुविधा मिलेगी।
कंपनी के अनुसार, यह विस्तार मेट्रो शहरों से बाहर बढ़ती क्विक कॉमर्स की मांग को ध्यान में रखते हुए किया गया है। लखनऊ सेंटर एक पायलट हब के रूप में कार्य करेगा और भविष्य में टियर-II व टियर-III शहरों में विस्तार का आधार बनेगा। डाकिट वर्तमान में देशभर में अपने नेटवर्क के जरिए प्रतिदिन 10,000 से अधिक ऑर्डर प्रोसेस कर रही है और जल्द ही इसे बढ़ाकर लगभग 5 लाख ऑर्डर प्रति माह तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित