नयी दिल्ली , फरवरी 13 -- केंद्रीय वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में भारत के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिनेवा में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के मुख्यालय पर संगठन की महानिदेशक नगोज़ी ओकोन्जो-इवीला से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर उनके साथ चर्चा की।
डब्ल्यूटीओ महानिदेशक ने भारत के साथ अंतराष्ट्रीय व्यापार से जुड़े कठिन मुद्दों पर काम करते हुए आगे भी बातचीत जारी रहने की उम्मीद जतायी है।
सुश्री ओकोन्जो-इवीला ने श्री अग्रवाल के साथ इस मुलाकात की फोटो के साथ एक्स पर लिखा, ''वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल, और उनके डेलीगेशन का स्वागत करके खुशी हुई।" इस प्रतिनिधिमंडल में, जिसमें वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त सचिव अमिताभ कुमार और डब्ल्यूटीओ में भारतीय मिशन के प्रमुख राजदूत सेंथिल पांडियन शामिल थे।
डब्ल्यूटीओ महानिदेशक ने बताया कि भारतीय दल के साथ इस मुलाकात में डब्ल्यूटीओं की 14वीं बैठक की सामग्री, प्रक्रिया और तैयारियों के बारे में विचारणीय और उपयोगी चर्चा हुई। उन्होंने इसके लिए भारतीय दल का धन्यवाद किया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित