चित्तौड़गढ़ , दिसम्बर 10 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी थाना क्षेत्र में बुधवार को बेकाबू डम्पर ने दुपहिया सवार परिवार को कुचल दिया जिससे बाप, बेटे की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शाम को भीलवाड़ा जिले के ग्राम ओज्याड़ा निवासी भंवरलाल अपनी पत्नी एवं पांच वर्षीय पुत्र के साथ मोटर साइकिल से राशमी क्षेत्र में आयोजित एक पारिवारिक समारोह में जा रहा था कि पहुंना के समीप सड़क निर्माण में लगे बेकाबू डम्पर ने मोटर साइकिल को चपेट में ले लिया, जिससे बाप बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी टीना गंभीर रुप से घायल हो गई जिसे भीलवाड़ा अस्पताल ले जाया गया।
घटना के बाद डम्पर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित