श्रीगंगानगर , मई 08 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ शहर में एक ठेकेदार फर्म के संचालक के साथ एक करोड रुपये की धोखाधड़ी का मामला इस्तगासे के जरिए दर्ज कराया गया है।
सूरतगढ़ सिटी पुलिस ने पवन बिश्नोई की शिकायत पर भगवानाराम औझाईया के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हवलदार रमेशचंद्र को सौंपी गयी है।
पीड़ित पवन बिश्नोई ने अदालत में दायर इस्तगासा में बताया कि वह अपनी बुआ के पुत्र संजीव की पत्नी नीलम के नाम पर रजिस्टर्ड फर्म "ईजी मनी" का कामकाज संभालते हैं और ठेकेदारी का व्यवसाय करते हैं। उसी दौरान भगवानाराम औझाईया से मुलाकात हुई, जिसने खुद को बड़ा ठेकेदार बताते हुए उससे उसे अपना साझेदार बनाने और बड़े टेंडर दिलवाने का लालच देकर उससे एक करोड़ रुपये ठग लिये।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित