मुंबई , नवंबर 05 -- महाराष्ट्र के ठाणे में बुधवार सुबह ठाणे-बेलापुर रोड पर एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार कई यात्री घायल हो गये।
यह बस कोपरखैराने से पंढरपुर जा रही थी।
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं और उन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घायलों की सही संख्या की पुष्टि अभी बाकी है। अधिकारी स्थिति का आकलन कर रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद बस सड़क किनारे रुक गयी। बस के बम्पर को क्षति पहुंची। उन्होंने कहा कि बस सामने से टकराई थी।
पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी बचाव कार्यों में समन्वय स्थापित करने और प्रभावित क्षेत्र में यातायात को नियंत्रित करने के लिए तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गयी है और अधिकारी सभी संभावित कारणों की जांच कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित