मुंबई , अप्रैल 25 -- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ किसी भी तरह की 'गुप्त बैठक' से इनकार करते हुए शनिवार को कहा कि इस तरह के दावे बेबुनियाद और राजनीतिक रूप से प्रेरित हैं।

श्री फडणवीस ने अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया कि दोनों नेताओं के बीच ऐसा कोई मुद्दा नहीं है जिसके लिए गुप्त रूप से बातचीत करनी पड़े। उन्होंने कहा कि अगर कोई बैठक होती है तो खुलकर होगी और उसे गोपनीय नहीं रखा जाएगा।

श्री फडणवीस ने ने कहा, "अगर मैं उद्धव ठाकरे से मिलूंगा तो इस बात को छिपाने की कोई जरूरत नहीं होगी। इस तरह की बैठक सार्वजनिक रूप से हो सकती है। हमारे बीच ऐसा कुछ नहीं है जिसे छिपाने की ज़रूरत है।"उन्होंने इस तरह की अफवाहों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंट और मीडिया घराने जानबूझकर झूठी सूचना फैला रहे हैं ताकि राजनीतिक भ्रम पैदा किया जा सके। उन्होंने अंदेश दिया कि सरकार इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं करेगी।

श्री फडणवीस ने कहा कि बनावटी बातें फैलाने के लिए ऐसे 'झूठे' लोगों को कानूनी नोटिस जारी किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित