भरतपुर , मार्च 11 -- राजस्थान में डीग के बरई मार्ग पर मंगलवार देर रात रेलवे फाटक से आगे एक ट्रेक्टर ट्रॉली पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि डीग निवासी सचिन (25) अपने साथी भूपेंद्र के साथ डीग से सरसों बेचकर अपने गांव निगोही लौट रहा था। रास्ते में एक पिकअप गाड़ी को बचाने के प्रयास में उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गयी जिससे सचिन की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि भूपेंद्र घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित