नरसिंहपुर , फरवरी 01 -- मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शुगर मिल के लिए गन्ना ले जा रही ट्रैक्टर-ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सगौनी गांव के निवासी चौहान लोधी (40) की दबने से मौत हो गई है। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित