अलवर , फरवरी 21 -- राजस्थान में अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार काे ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोटर साइकिल पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि हेमंत सैनी (35) शाम को मोटर साइकिल से तान्या रिसोर्ट की ओर से आ रहा था कि रूपवास पुलिया पर विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रहे ट्रैक्टर से मोटर साइकिल टकरा गई। इससे हेमंत सैनी की मौके पर ही मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार युवक जसवंत भी घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आज पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित