भीलवाड़ा , मार्च 06 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के आसींद के बार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग -158 पर वैन और ट्रेलर की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बदनोर और बार के बीच तड़के करीब चार बजे ब्यावर की ओर से आ रही एक मारुति वैन भीलवाड़ा की तरफ से आ रहे ट्रेलर से टकरा गयी। आमने-सामने की टक्कर से वैन में सवार परशुराम वैष्णव (56) और लाछुड़ा सुरेश चंद (38) की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक परशुराम वैष्णव एक होटल संचालक थे। इस दुर्घटना में कैलाश बलाई गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ब्यावर के राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित