भीलवाड़ा. , फरवरी 06 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से मोटर साइकिल पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों युवकों की शिनाख्त किशन सिंह और मोनू सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोपहर में दोनों युवक मोटर साइकिल से भीलवाड़ा से अजमेर की ओर जा रहे थे। कोठारी नदी की पुलिया पर पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने अचानक सामने आई गाय को बचाने के प्रयास में मोटर साइकिल को चपेट में ले लिया। इससे दोनों युवक सड़क पर जा गिरे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर ट्रेलर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित