भीलवाड़ा , फरवरी 08 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के रायला थाना क्षेत्र में रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोहन गुर्जर (45) की दिमाग की हालत कई वर्षों से ठीक नहीं होने की वजह से घर से बिना बताए निकल जाता था। आज अपराह्न सवा चार बजे बागड़ी खेड़ा के पास-उदयपुर अजमेर सवारी गाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित