अलवर , मई 01 -- राजस्थान में अलवर के सदर थाना क्षेत्र में दो अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि भुगोर पुलिया के पास देर रात मुकेश (34) निवासी भजनपुरा, पुरानी दिल्ली गुरुवार शाम जयपुर से दिल्ली के लिए ट्रेन में सवार हुआ था। इसी दौरान ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई। वह कैसे गिरा, इसका अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित