चेन्नई , मार्च 25 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने बुधवार को केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) -नीत सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह ट्रांसजेंडरों की बात सुने बिना ही 'ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019' में प्रस्तावित संशोधनों को थोपने की कोशिश कर रही है।

श्री स्टालिन ने मांग की कि आगे बढ़ने से पहले ट्रांसजेंडरों के साथ मिलकर एक वास्तविक आम सहमति बनाई जाए।उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि जब सुरक्षा के नाम पर बनाए गए किसी कानून का विरोध खुद वही समुदाय कर रहा हो, तो इस पर विचार-विमर्श करने की ज़रूरत होती है, न कि इसे थोपने की, क्योंकि उनकी बात सुने बिना इसे लागू करने से उनके जीवन पर बुरा असर पड़ेगा। केंद्र सरकार को इस मुद्दे पर आगे बढ़ने से ट्रांसजेंडरों से बातचीत करनी चाहिए और उनके बीच आम सहमति बनानी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित