वॉशिंगटन/तेल अवीव , मार्च 11 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान में अब सैन्य लक्ष्यों के नाम पर "व्यावहारिक रूप से कुछ भी शेष नहीं" है।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने मीडिया संगठन 'एक्सियोस' को दिये एक संक्षिप्त फोन इंटरव्यू में युद्ध की प्रगति पर संतोष जताते हुए कहा, "युद्ध बहुत शानदार चल रहा है। हम अपने निर्धारित समय से काफी आगे हैं।" उन्होंने बताया कि हमलों ने उम्मीद से कहीं अधिक नुकसान पहुँचाया है। उनके अनुसार, शुरुआती छह हफ्तों में ही उन्होंने उससे अधिक तबाही मचाई है जितना संभव माना जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित