भीलवाड़ा , फरवरी 18 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के रायला थाना क्षेत्र में बुधवार को ट्रक और कृषि वाहन की टक्कर से दो युवक घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुबह भीलवाड़ा-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रायला थाने के सामने तेज रफ्तार ट्रक आगे जा रहे कृषि वाहन (हार्वेस्टर) से टकरा गया। इससे हार्वेस्टर में सवार दो युवक घायल हो गये। टक्कर की आवाज सुनते ही थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
सू्त्रों ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने हार्वेस्टर से टकराने के बाद डिवाइडर पार करके एक केबिन को चपेट में ले लिया, हालांकि इससे नुकसान नहीं हुआ। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित