भीलवाड़ा , अप्रैल 02 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के जहाजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब 39 पेटियां बरामद करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुराडिया टॉल की तरफ से एक कंटेनर अवैध शराब लेकर जहाजपुर की ओर आ रहा है। इस पर पुलिस उपनिरीक्षक देवराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल ने चावण्डिया चौराहे पर नाकाबंदी की। शाम करीब साढ़े पांच बजे पुलिस ने ट्रक कंटेनर को रुकवाकर उसकी गहनता से तलाशी ली तो छुपाकर रखे गये शराब की 39 पेटियां बरामद हुई।

पुलिस ने चालक जाकिर हुसैन और खलासी मुस्ताक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह शराब वे हरियाणा से लाये थे और गुजरात ले जा रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित