भीलवाड़ा , मई 08 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के निकट स्थित एक पत्थर फैक्ट्री में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पत्थर भरवाने आए एक ट्रक में अचानक आग लग गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा ट्रक आग का गोला बन गया। फैक्ट्री मालिक सुनील जैन के अनुसार, ट्रक फैक्ट्री परिसर के बाहर खड़ा था, तभी केबिन में अचानक स्पार्किंग हुई और तेज गर्मी के कारण आग भड़क गई। गनीमत रही कि घटना के वक्त ट्रक चालक और खलासी वाहन से बाहर थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित