फिरोजाबाद , दिसंबर 24 -- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के थाना रामगढ़ क्षेत्र में बुधवार को नए बाईपास पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जिले के थाना रामगढ़ क्षेत्र के तहत आज सुबह नए बाईपास पर चनौरा की समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई।
दुर्घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जिसकी पहचान एटा के थाना सकरौली क्षेत्र के गांव नगला वीरी निवासी सुनील कुमार के रूप में हुयी है।
दुर्घटना की सूचना पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
थाना प्रभारी ने कहा कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस उसको पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित