भिंड , जनवरी 30 -- मध्यप्रदेश के भिंड जिले में आज तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे चार लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

मालनपुर पुलिस ने बहुत शुरुआती जानकारी के हवाले से बताया कि भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे पर आज तड़के तेज गति से आते एक ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। कार में सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

अब तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित