भीलवाड़ा , फरवरी 09 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में अजमेर-भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को ट्रक टैंकर की चपेट आने से दो महिलाओं की मौत हो गयी जबकि एक घायल हाे गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुबह भीलवाड़ा से स्कूटी से कंवलियास स्थित त्रिदेव महादेव मंदिर दर्शन के लिए निकली थी। इसी दौरान सरेरी गांव के नजदीक एक ट्रक ट्रेलर ने स्कूटी को चपेट में ले लिया जिससे रेखा (28) और सीता (36) की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि चंचल (25) गंभीर रूप से घायल हो गयी।
पुलिस ने बताया कि चंचल को उपचार के लिये भीलवाड़ा ले जाया गया जहां से उसे अहमदाबाद भेज दिया गया। घटना के बाद चालक ट्रक ट्रेलर सहित फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित