उदयपुर , जनवरी 20 -- राजस्थान में उदयपुर के सविना थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रक की टक्कर से मोटर साइकिल पर सवार एक युवक की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बलीचा की ओर से तेज गति से आए ट्रक ने आगे जा रही मोटर साइकिल को चपेट में ले लिया। इससे मोटर साइकिल पर सवार अर्जुन (26) की मौके पर ही मौत हो गयी और दीपेश कटारा (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दीपेश को गंभीर हालत में एमबी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित