बैतूल , जनवरी 25 -- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के बडोरा क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में एक महिली की मौत हो गई, जबकि उसकी गोद में बैठा आठ माह का मासूम बालक सुरक्षित बच गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बडोरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर बैठी 24 वर्षीय संगीता पटेल ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। हादसे में उसके पति राजेंद्र पटेल घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है।

बताया गया है कि घटना के समय संगीता अपने पति और बेटे ध्रुव घर लौट रही थीं। तभी बडोरा के पास पीछे से आए ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सड़क पर गिर गई और संगीता ट्रक के पहिए की चपेट में आ गई। मां के ऊपर से पहिया गुजर जाने के बावजूद उसकी गोद में बैठा मासूम सुरक्षित रहा, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उठाकर सुरक्षित किया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित