बैतूल , फरवरी 8 -- भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार रात बैतूल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पाढर और बरेठा के बीच बांचा जोड़ की संकरी पुलिया पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी ढाई साल की मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका उपचार शाहपुर अस्पताल में जारी है।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर निवासी विजय यादव (47) और उनकी पत्नी आरती यादव (40) के रूप में हुई है। दोनों अपनी बेटी के साथ बाइक से इटारसी जा रहे थे। इसी दौरान भोपाल से बैतूल की ओर आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और उन्हें कुचलते हुए निकल गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित