देहरादून , फरवरी 07 -- उत्तराखंड में देहरादून शहर के व्यस्त शिमला बायपास चौक पर शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से एक 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

यह हादसा उस समय हुआ जब महिला ट्रक के सामने से जा रही थी तभी यातायात सिग्नल हरा हो गया, और ड्राइवर ने ट्रक आगे बढ़ा दिया।

देहरादून पुलिस ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से आईएसबीटी चौकी पर सूचना प्राप्त हुई थी कि शिमला बायपास चौक पर एक महिला ट्रक की चपेट में आ गई है।

सूचना मिलते ही तत्काल आईएसबीटी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को 108 एंबुलेंस से राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय पहुंचाया गया, लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

मृतक महिला की पहचान मुर्शीदुल निशा निवासी बंसल होम शिमला बायपास पटेल नगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जबकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया था जिसकी तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित