भीलवाड़ा , फरवरी 10 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बदरू बेग (60) सुबह करीब नौ बजे अपने रिश्तेदार से मिलकर मोपेड से घर लौट रहे थे कि धुलखेड़ा ओवरब्रिज के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि घटनो के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित