भरतपुर , अप्रैल 30 -- राजस्थान में भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन), नीमच के दल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड से मारवाड़ जा रहे एक कंटेनर ट्रक से गुरुवार को 50 क्विंटल से अधिक डोडाचूरा बरामद किया।
सीबीएन सूत्रों ने बताया कि दल ने कंटेनर में सवार एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया।
सूत्रों ने बताया कि दल ने मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी करके कदमकुंज रिसोर्ट के समीप हरियाणा नंबर के कंटेनर को पकड़ा और उसकी तलाशी ली तो उसमें 252 बोरियों में रखा गया 50.96 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। सीबीएन का दल चालक से पूछताछ कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित