नयी दिल्ली , अप्रैल 23 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कथित अपमानजनक बयान के मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए कहा है कि दबाव की इस कोशिश पर प्रतिक्रिया देने के लिए श्री मोदी को समय निकलना चाहिए।

श्री खरगे ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि श्री मोदी के मित्र 'नमस्ते ट्रंप' ने भारत के खिलाफ कथितरूप से आपत्तिजनक और अपमान वाले शब्दों का प्रयोग करते हुए टिप्पणी की है लेकिन श्री मोदी ने अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के इस संबंध में चुप्पी साधने बयान का बयान का भी उंन्होने उल्लेख करते हुए इस मुद्दे पर सरकार के रुख पर भी सवाल उठाये और कहा कि अमेरिका की प्रगति में भारतीयों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है और ऐसे में इस मुद्दे को अमेरिकी सरकार के सामने उच्च स्तर पर उठाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि श्री ट्रम्प भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की रूपरेखा, 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान मध्यस्थता के दावे, 'ब्रिक्स खत्म हो चुका है' जैसे बयानों के साथ ही और भारत पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाने जैसे मुद्दों पर चुप्पी साधने का सरकार का रुख देशहित के अनुरूप नहीं रहा है।

श्री खरगे ने कहा कि उन्हें लगता है कि श्री मोदी को अपने व्यस्त चुनावी कार्यक्रम के बीच 140 करोड़ देशवासियों के सम्मान में अमेरिकी राष्ट्रपति के कथित अपमानजनक बयान और दबाव बनाने की कोशिश पर प्रतिक्रिया देने के लिए समय निकालना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित