वाशिंगटन , फरवरी 01 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत अब अपनी कच्चे तेल की ज़रूरतें ईरान या रूस के बजाय अमेरिका के माध्यम से वेनेज़ुएला का कच्चा तेल खरीदकर पूरी करेगा।
श्री ट्रंप राष्ट्रपति की आधिकारिक विमान एयरफोर्स वन पर सफर कर रहे थे। उनसे जब सवाल किया गया कि क्या चीन को कभी वह पैसा वापस मिल पाएगा, जो उसने वेनेज़ुएला को दिया था, तो श्री ट्रंप ने कहा, " मुझे उस बारे में कुछ नहीं पता, लेकिन चीन अगर हमसे समझौता करना चाहता है, तो उसका स्वागत है। हम तेल पर बहुत अच्छा समझौता करेंगे। हम चीन का स्वागत करते हैं।"उन्होंने कहा, " हम एक सौदा पहले ही कर चुके हैं। भारत हमारे साथ आ रहा है और वह वेनेज़ुएला का तेल खरीदेगा, न कि ईरान का।"उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने मई 2025 में वेनेज़ुएला पर प्रतिबंध लगाये थे, जिसके बाद भारत ने वेनेज़ुएला से कच्चा तेल खरीदना नियंत्रित कर दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित