वॉशिंगटन , मार्च 28 -- 'यूनाइटेड रशिया' पार्टी से जुड़े और राज्य ड्यूमा की अंतरराष्ट्रीय मामलों की समिति के प्रथम उपाध्यक्ष व्याचेस्लाव निकोनोव ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति कार्यकाल की समाप्ति तक अमेरिका के रूस के विरुद्ध लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने की संभावना कम है।

गुरुवार और शुक्रवार को अमेरिका का दौरा करने वाले रूसी संसदीय प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख श्री निकोनोव ने संवाद समिति 'रिया नोवोस्ती' को बताया कि इस मामले में उनका जवाब "संभवतः 'नहीं' है।"रूस ने बार-बार कहा है कि वह उस प्रतिबंधात्मक दबाव का सामना कर लेगा जो पश्चिम ने कई साल पहले उस पर डालना शुरू किया था और जिसे वह लगातार बढ़ा रहा है। रूस ने यह भी कहा है कि पश्चिम में रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों की विफलता को स्वीकार करने के साहस की कमी है। पश्चिमी अधिकारियों ने भी कई बार यह राय व्यक्त की है कि ये प्रतिबंध निष्प्रभावी रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित