नयी दिल्ली , मार्च 04 -- टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया मौजूदा परिस्थितियों में बढ़ी मांग को देखते हुए 05 मार्च से 11 मार्च के बीच टोरंटो (कनाडा), फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) और पेरिस (फ्रांस) के लिए अतिरिक्त उड़ानों का परिचालन करेगी।
एयरलाइंस ने बुधवार को बताया कि वह 05 से 11 मार्च के बीच दिल्ली से टोरंटो के लिए तीन अतिरिक्त उड़ानों का परिचालन करेगी। ये उड़ानें 05, 07 और 10 मार्च को दिल्ली से रवाना होंगी। वापसी की उड़ानें 06, 08 और 11 मार्च को टोरंटो से लौटेंगी।
दिल्ली से फ्रैंकफर्ट के लिए तीन अतिरिक्त उड़ानें 07, 09 और 10 मार्च को यहां से रवाना होंगी और उसी दिन वापसी की उड़ानें भी उपलब्ध होंगी।
दिल्ली से पेरिस के चार्ल्स डी गौल हवाई अड्डे के लिए 08 मार्च को एक अतिरिक्त उड़ान की घोषणा की गयी है। वापसी की उड़ान भी 08 मार्च को ही पेरिस से आयेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित