भरतपुर , मार्च 25 -- राजस्थान में डीग जिले के बृज नगर में खेड़ली मार्ग पर बुधवार को एक टैंपो के पलट जाने से 10 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कोसीकलां के श्रद्धालु धौलागढ़ माता मंदिर से अपने गांव लौट रहे थे। तसई गांव के पास अचानक टायर फट गया इससे चालक टैम्पो पर नियंत्रण खो बैठा जिससे टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे 10 से अधिक महिला पुरूष एवं बच्चे घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को बृज नगर के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद छह गंभीर घायलों को भरतपुर के जिला आरबीएम अस्पताल भेज दिया गया है जबकि अन्य घायलों का इलाज बृज नगर के उपजिला अस्पताल में जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित