हरारे , अप्रैल 10 -- आगमी महिला टी-20 विश्वकप से पहले जिम्बाब्वे की महिला टीम पाकिस्तान में छह मैचों की सफेद गेंद सीरीज खेलेंगी। यह पहली बार होगा जब जिम्बाब्वे की महिला टीम इस उपमहाद्वीप के देश का दौरा करेगी।

इस सीरीज में तीन एकदिवसीय और तीन टी-20 मैच शामिल हैं, ये सभी कराची के नेशनल बैंक स्टेडियम में खेले जाएंगे।आईसीसी के अनुसार, जिम्बाब्वे की टीम 29 अप्रैल को कराची पहुंचेगी। इसके बाद, तीन मई को एकदिवसीय मैचों के साथ दौरे की शुरुआत होगी। इसके बाद 12 मई से टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी।

ये तीनों एकदिवसीय मैच आईसीसी महिला चैंपियनशिप 2025-29 का हिस्सा होंगे, जबकि टी-20 मैच पाकिस्तान के लिए इस साल के आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप से पहले तैयारी के लिहाज से बेहद अहम होंगे। आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 12 जून से शुरू होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित