मुंबई , फरवरी 12 -- द वायरल फीवर (टीवीएफ) ने अभिनेता राजपाल यादव को उनके मुश्किल समय में उनका साथ देने का वादा किया है।
चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने वाले अभिनेता राजपाल यादव के समर्थन और सहायता के लिए फिल्म उद्योग की कई हस्तियां सामने आयी है।अब टीवीएफ ने भी रामपाल यादव के साथ खड़े होने का फैसला किया है और इस मुश्किल समय में उनका साथ देने का वादा किया है, साथ ही उनके साथ काम करने की इच्छा भी जताई है।
टीवीएफ ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा ,"इस मुश्किल घड़ी में हम राजपाल यादव जी के साथ मजबूती से खड़े हैं राजपाल यादव जी,हर दौर में आपके काम ने लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाई है।हम आपके साथ हैं और आपका पूरा समर्थन करते हैं।हम सच में एक दिन आपके साथ कुछ खास बनाना चाहेंगे। एक ऐसी सीरीज़, जिसमें दर्शक आपकी उस जादूगरी को और करीब से देख सकें जो आप अपने साथ लेकर चलते हैं।हमेशा आपके लिए दुआ करते रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित